0 1 min 4 weeks
खामेनेई की हत्या के बाद पाकिस्तान में भड़के लोग, समझाने गए गृहमंत्री मोहसिन नकवी को धक्के मारकर भगाया
एनशॉर्ट्स
खामेनेई की हत्या के बाद पाकिस्तान में भड़के लोग, समझाने गए गृहमंत्री मोहसिन नकवी को धक्के मारकर भगाया
अमेरिका और इजरायल के ईरान पर अटैक और अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद ईरान में विरोध प्रदर्शन की आग पाकिस्तान तक जा पहुंची है. पाकिस्तान में शिया समुदाय के प्रदर्शन  राजधानी इस्लामाबाद में भी जारी हैं. 1 मार्च दोपहर 1 बजे से शिया समुदाय के हजारों प्रदर्शनकारी इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास पर प्रदर्शन करने की मांग को लेकर रेड जोन में अमेरिकी दूतावास से महज 1 किलोमीटर दूर तक पहुंच गए. जिसके बाद इस्लामाबाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच भीषण संग्राम हुआ.  पुलिस पर प्रदर्शनकारियों का पथराव हालत इतने बिगड़ गए कि जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे नहीं बढ़ने दिया तो इस्लामाबाद पुलिस की गाड़ियों और पुलिसकर्मियों पर प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया. पथराव होता देख इस्लामाबाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया, लेकिन इसका भी कोई खास असर प्रदर्शनकारियों पर नहीं हुआ और दोपहर 4 बजे फिर शिया प्रदर्शनकारी अमेरिकी दूतावास तक जाने की जिद

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.