एनशॉर्ट्स
'खामेनेई की हत्या का बदला लेंगे', सुप्रीम लीडर के सलाहकार की धमकी से भड़के ट्रंप, दिया ये जवाब
ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद भी अमेरिका-इजरायल के तेहरान पर लगातार हमले जारी हैं. इसी बीच ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी ने कसम खाई है कि तेहरान हमारे नेता के खून का बदला लेगा और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी दी है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की उन्हें कीमत चुकानी पड़ेगी. ईरान ट्रंप को नहीं छोड़ेगा- लारीजानी मिडिल ईस्ट में अमेरिका-ईरान-इजरायल युद्ध के तेज होने के बीच लारीजानी की टिप्पणियों पर ट्रंप ने तुरंत और तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि उन्हें कोई परवाह नहीं है. शनिवार को ईरानी सरकारी टेलीविजन से बात करते हुए खामेनेई के सलाहकार रहे लारीजानीने कहा कि ईरान ट्रंप को नहीं छोड़ेगा. ईरान को लेकर दिए ट्रंप के बयान पर लारीजानी ने चेतावनी देते हुए कहा कि ये जंग जल्दी खत्म नहीं होगी. उन्होंने कहा कि ट्रंप को वेनेजुएला में जो अनुभव मिला
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।