0 1 min 1 mth
कप्तान सलमान आगा को क्यों धमकाया? पाकिस्तानी कोच ने सच से उठाया पर्दा, जानें पूरा मामला
Sports
कप्तान सलमान आगा को क्यों धमकाया? पाकिस्तानी कोच ने सच से उठाया पर्दा, जानें पूरा मामला
Mike Hesson Salman Agha Viral Video: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच माइक हेसन ने कप्तान सलमान आगा को धमका दिया. ऐसी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी थी. दरअसल यह मामला पाकिस्तान बनाम नामीबिया मैच का है. सलमान आगा 38 रन बनाकर आउट हो गए थे, जिसके बाद खबर सामने आई कि कोच माइक हेसन और सलमान आगा की बहस हुई थी. इस पूरे विवाद पर पाकिस्तानी कोच ने चुप्पी तोड़ी है. 21 फरवरी से 2026 टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 चरण शुरू हो रहा है. सुपर-8 के सबसे पहले मैच में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टक्कर होगी. ये मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा और भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा. कोच ने बताया सच सुपर-8 का पहला मैच खेलने से पूर्व प्रेस कॉन्फ्रेंस में माइक हेसन ने बताया कि आउट होने के बाद सलमान आगा निराश थे और हताशा में प्रतिक्रिया दी.

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.