0 1 min 1 mth
अब बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, जिम्बाब्वे के खिलाफ इन 11 खिलाड़ियों को मौका मिलना तय
Sports
अब बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, जिम्बाब्वे के खिलाफ इन 11 खिलाड़ियों को मौका मिलना तय
टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज के अपने पहले मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है. रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से शिकस्त दी. अब भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में अपने बचे दोनों मैच जीतने होंगे. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद अब टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव हो सकते हैं.  भारत को अगला मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना है. यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. भले ही जिम्बाब्वे एक छोटी टीम है, लेकिन वो टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी बड़ी टीमों को हराकर सुपर-8 में पहुंची है. ऐसे में भारतीय टीम जिम्बाब्वे को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहेगी.  चेपॉक में अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को मौका मिलना तय  चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच स्पिनर्स के लिए मुफीद

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.