एनशॉर्ट्स
‘अब पाकिस्तान कोई और जंग नहीं झेल सकता’, आसिम मुनीर के पैंतरों पर भड़के मौलाना फजलुर रहमान
पाकिस्तान की जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (एफ) के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने शुक्रवार (31 अक्टूबर, 2025) को पाकिस्तानी सेना पर नाराजगी जताई है. पश्तून मौलाना ने अफगानिस्तान को लेकर फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की सेना के वर्तमान रुख पर बात करते हुए चेतावनी दी कि पाकिस्तान अपना बनाया एक और जंग नहीं झेल सकता है. उन्होंने कहा, ‘साल 1971 के बांग्लादेश और 1999 के कारगिल युद्ध को न भूलें, यह पाकिस्तान की सेना के लापरवाह सैन्य अभियानों के बड़े उदाहरण हैं, जिनका नेतृत्व पूर्व राष्ट्रपति और सैन्य प्रमुख परवेज मुशर्रफ और अन्य लोगों ने किया था और जिनसे देश की वैश्विक साख को भारी नुकसान हुआ.’ PAK सेना वास्तविक मुद्दों पर ध्यान दे: रहमान पश्तून मौलाना फजलुर रहमान ने कहा कि पाकिस्तान की सेना को सीमा पर बेवजह लड़ाई करने के बजाए खैबर पख्तूनख्वा में आतंकवाद, आर्थिक संकट और शासन व्यवस्था की स्थिरता जैसे वास्तविक मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने सेना
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।