0 1 min 1 mth
अगले महीने असम में हो सकती है विधानसभा चुनाव की घोषणा, बीजेपी सत्ता वापसी में जुटी, क्या है पार्टी की रणनीति?
Politics
अगले महीने असम में हो सकती है विधानसभा चुनाव की घोषणा, बीजेपी सत्ता वापसी में जुटी, क्या है पार्टी की रणनीति?
असम विधानसभा चुनाव की घोषणा अगले महीने के शुरुआत में हो सकती है. विधानसभा चुनाव को लेकर असम में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो चुकी है. असम में बीजेपी ने फिर से सत्ता में वापसी के लिए दो मोर्चों पर रणनीति तैयार की है. बूथ स्तर पर सख्त माइक्रो मैनजमेंट और कांग्रेस में सेंधमारी करके विपक्ष को कमजोर करना. विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही कई नेताओं के कांग्रेस से पाला बदलने को लेकर चर्चा भी तेज हो गई है. मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान में जुटी बीजेपी चुनाव से पहले बीजेपी संगठन और सामाजिक समीकरण दोनों को साधने में जुटी है. ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान के जरिए हर बूथ पर कैडर सक्रिय किया जा रहा है. असम में बूथ मैनेजमेंट इसलिए अहम है क्योंकि यहां जातीय, भाषाई और धार्मिक समीकरण सीट दर सीट बदलते हैं. अभी पिछले ही हफ्ते प्रधानमंत्री ने असम के दौरे पर बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.