एनशॉर्ट्स
ED के निशाने पर CA नरेश कुमार केजरीवाल, रांची, मुंबई के साथ सूरत के ठिकानों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार (2 दिसंबर, 2025) की सुबह में झारखंड की राजधानी रांची में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. ईडी ने रांची के चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) नरेश कुमार केजरीवाल के कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारियां की. यह बड़ी कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत की गई है, जिसमें सीए नरेश कुमार केजरीवाल के रांची स्थित कार्यालय समेत मुंबई और गुजरात के सूरत जिले के कई ठिकानों पर भी छापेमारी अभियान चलाया गया है. एजेंसी को शक है कि नरेश केजरीवाल बड़े स्तर पर हवाला और अवैध फंड ट्रांसफर कर रहे थे. यह मामला तब सामने आया जब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की जांच में बड़ा खुलासा हुआ. जांच में पता चला कि केजरीवाल ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE), नाइजीरिया के साथ-साथ संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में कई विदेशी शेल कंपनियां बना रखी है. ये कंपनियां भले ही विदेशों में रजिस्टर्ड है, लेकिन इन्हें पूरी तरह से भारत
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।