Dhurandhar Worldwide BO: धुरंधर 500 करोड़ पार, रजनीकांत की फिल्म को बुरी तरह पछाड़ा, 10 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर धमाका

एनशॉर्ट्स
Dhurandhar Worldwide BO: धुरंधर 500 करोड़ पार, रजनीकांत की फिल्म को बुरी तरह पछाड़ा, 10 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर धमाका
आदित्य धर की फिल्म धुरंधर हर गुजरते दिन के साथ ज्यादा कमाई कर रही है. फिल्म कमाई के मामले में हर दिन सरप्राइज कर रही है. धुरंधर ने 10 दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है. फिल्म के सारे शोज हाउसफुल जा रहे हैं. धुरंधर ने 10 दिनों में ही वर्ल्डवाइड 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. धुरंधर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शनट्रेड सोर्स के अनुसार, फिल्म ने 10 दिनों में ओवरसीज मार्केट में 100 करोड़ से ज़्यादा की कमाई की है. इसमें से 4.5 मिलियन डॉलर से ज़्यादा की कमाई सिर्फ़ दूसरे वीकेंड में हुई है. धुरंधर ने वर्ल्डवाइड 530 करोड़ की कमाई कर ली है. इन फिल्मों को धुरंधर ने छोड़ा पीछे इसी के साथ फिल्म ने रजनीकांत की कुली (518 करोड़), शाहरुख खान की डंकी (470 करोड़), ऋतिक रोशन की वॉर (449 करोड़), अल्लू अर्जुन की पुष्पा (365 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

