एनशॉर्ट्स
Dhurandhar Movie Live: एडवांस बुकिंग में छप्परफाड़ कमाई कर रही 'धुरंधर', जानें कितनी लंबी है रणवीर सिंह की 'ए' रेटेड फिल्म
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है. फिल्म 5 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी 'धुरंधर' एक गैंगस्टर ड्रामा है. ये रणवीर सिंह के करियर की पहली 'ए' रेटेड फिल्म है. रिलीज होने से पहले 'धुरंधर' की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है जिसमें ही जमकर नोट छाप रही है. 'धुरंधर' को सीबीएफसी ने 'ए' कैटेगिरी में सर्टिफिकेट दिया है. फिल्म का रनटाइम 3 घंटे, 34 मिनट और 1 सेकंड (214.01 मिनट) है. 'धुरंधर' 17 सालों में रिलीज हुई सभी फिल्मों में सबसे लंबी बॉलीवुड फिल्म होगी. इससे पहले साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'जोधा अकबर' 214 मिनट लंबी थी. एडवांस बुकिंग में करोड़ों कमा रही 'धुरंधर''धुरंधर' एडवांस बुकिंग में धड़ल्ले से कमाई कर रही है. रणवीर सिंह की फिल्म रिलीज से पहले ही ओपनिंग डे के लिए करोड़ों छाप चुकी है. सैकनिल्क
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।