एनशॉर्ट्स
Dhurandhar Box Office Day 2: 'धुरंधर' दूसरे दिन कहर बन चुकी है, ओपनिंग डे का रिकॉर्ड टूटने वाला है!
रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर अकेली महारथी फिल्म है जो ताबड़तोड़ कलेक्शन करने के लिए 5 दिसंबर को आ चुकी है. फिल्म ने पहले दिन ऐसा धमाल कलेक्शन किया कि 'छावा' (31 करोड़) और 'वॉर 2' (29 करोड़) को बाद तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई. अब दूसरे दिन फिल्म ओपनिंग डे से भी ज्यादा भयंकर कमाई करना शुरू कर चुकी है. चलिए जान लेते हैं कि फिल्म ने अभी तक कितना कलेक्शन कर लिया है. 'धुरंधर' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 27 करोड़ कमाए. वहीं दूसरे दिन 3:05 बजे तक 6.9 करोड़ कमाते 'धुरंधर' ने टोटल 33.9 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. सैक्निल्क पर उपलब्ध आज की कमाई से जुड़ा डेटा फाइनल नहीं है. इसमें बदलाव हो सकता है. 'धुरंधर' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन फिल्म को सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।