एनशॉर्ट्स
Dhurandhar Box Office Collection Day 1: 'धुरंधर' की धुआंधार ओपनिंग, रिलीज होते ही तोड़े एक दर्जन से ज्यादा रिकॉर्ड
रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धुरंधर' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. बड़े पर्दे पर आते ही ये गैंगस्टर-ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. 'धुरंधर' को रिलीज हुए अभी आधा दिन ही गुजरा है और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों बटोर लिए हैं. रणवीर सिंह की फिल्म ओपनिंग डे पर बंपर कलेक्शन कर रही है और धड़ाधड़ रिकॉर्ड तोड़ रही है. अब तक 'धुरंधर' ने ओपनिंग डे पर 2025 की कई फिल्मों के रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिए हैं. 'धुरंधर' 5 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई इकलौती बॉलीवुड फिल्म है. ऐसे में फिल्म क्लैश से बच गई है और बॉक्स ऑफिस पर चौतरफा राज कर रही है. फिल्म को सिंगल रिलीज का फायदा मिला है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'धुरंधर' अब तक बॉक्स ऑफिस पर 7.59 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है. इसी के साथ इसने कई फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन को मात दे
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।