एनशॉर्ट्स
Dharmendra Prayer Meet Live: धर्मेंद्र की प्रेयर मीट में पहुंचे बॉबी देओल, चेहरे पर दिखा पापा को खोने का गम, तस्वीरें आईं सामने
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं हैं. धर्मेंद्र लंबे समय से बीमार थे जिसके बाद 24 नवंबर, 2025 को उनका 89 साल की उम्र में निधन हो गया. अब उनके निधन के तीन दिन बाद देओल फैमिली ने आज उनके लिए प्रेयर मीट रखी है. धर्मेंद्र की प्रेयर मीट आज मुंबई में ही होगी जिसमें उनकी फैमिली और करीबी दोस्त ही शिरकत करेंगे. देओल फैमिली दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की आत्मा की शांति के लिए आज शोक सभा का आयोजन कर रही है. हालांकि परिवार ने एक्टर के अंतिम संस्कार की तरह प्रेयर मीट को भी बेहद इंटीमेट रखने का फैसला किया है. धर्मेंद्र की प्रेयर मीट का टाइम और वेन्यू वाला निमंत्रण सामने आया था. लेकिन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए देओल फैमिली ने अपील की है कि जिन लोगों ने भी इसे पब्लिकली शेयर किया है, वो हटा दें. हेमा मालिनी हुईं इमोशनलधर्मेंद्र से निधन
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।