एनशॉर्ट्स
Dharmendra Health Updates Live: धर्मेंद्र की हालत बिगड़ी, आनन-फानन में अस्पताल पहुंचीं हेमा मालिनी, जानें हेल्थ अपडेट
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की हालत गंभीर है. एक्टर पिछले कई दिनों से ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट हैं. अब तक वो आईसीयू में थे, एबीपी न्यूज के सूत्रों की मानें तो आज धर्मेंद्र की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई है और उन्हें वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया है. एक्टर को सांस लेने में तकलीफ हो रही है. 89 साल के धर्मेंद्र 31 अक्टूबर को रेगुलर चेकअप के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराए गए थे. इसके बाद हेमा मालिनी ने एयरपोर्ट पर पैप्स को एक्टर का हेल्थ अपडेट भी दिया था. उन्होंने बताया था कि धर्मेंद्र अब ठीक हैं. वहीं आज सुबह एक्टर की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी. जिसके बाद उनके परिवार के कुछ सदस्यों का अस्पताल आना जाना बढ़ गया है. ट्रीटमेंट का रिस्पॉन्स कर रहे धर्मेंद्रफिलहाल धर्मेंद्र ट्रीटमेंट का रिस्पॉन्स कर रहे हैं. हालांकि उनकी फैमिली और अस्पताल से अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।