Dharmendra Health Update: धर्मेंद्र से मिलकर उदास दिखे सनी-बॉबी, आमिर खान ने भी की ही-मैन से मुलाकात, जानें आज क्या-क्या हुआ
November 11, 2025 | by Vanshika

एनशॉर्ट्स
Dharmendra Health Update: धर्मेंद्र से मिलकर उदास दिखे सनी-बॉबी, आमिर खान ने भी की ही-मैन से मुलाकात, जानें आज क्या-क्या हुआ
दिग्गज बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र पिछले कई दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट हैं. आज उनके निधन की झूठी खबरें भी सामने आई थीं जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया था. हालांकि हेमा मालिनी और उनकी बेटी ईशा देओल ने साफ किया कि एक्टर की तबीयत अब पहले से बेहतर हैं. इस बीच पूरी देओल फैमिली धर्मेंद्र से मिलने हॉस्पिटल पहुंची. इस दौरान हर किसी के चेहरे पर उदासी और परेशानी देखने को मिली. धर्मेंद्र के निधन की झूठी खबरे फैलने पर हेमा मालिनी भड़कती नजर आईं. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि जो हो रहा है वो माफी के काबिल नहीं है. उन्होंने ये भी बताया था कि धर्मेंद्र पर अब इलाज का असर हो रहा है. हेमा मालिनी आज दो बार धर्मेंद्र से मिलने हॉस्पिटल गई थीं. इस दौरान उनकी बेटी ईशा देओल उनके साथ दिखाई दीं. View this
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।
Listen:
RELATED POSTS
View all
