एनशॉर्ट्स
Dharmendra Health Update: अस्पताल से डिस्चार्ज हुए धर्मेंद्र, बेटे बॉबी देओल एंबुलेंस में लेकर पहुंचे घर, जानें डॉक्टर ने क्या कहा
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के फैंस के लिए खुशखबरी है. एक्टर की तबीयत खराब होने के बाद फैंस परेशान हो गए थे. मगर अब उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया है. धर्मेंद्र अस्पताल से घर आ गए हैं. बुधवार की सुबह बॉबी देओल पापा धर्मेंद्र को एंबुलेंस में घर ले आए हैं. घर पर होगा इलाज ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा- 'उनका इलाज लंबे वक्त से मेरे पास चल रहा है. उन्हें अब अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, लेकिन इलाज की प्रकिया यानी उनका इलाज वो घर पर भी जारी रहेगा. धर्मेंद्र जी को सुबह करीब 7:30 बजे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. उनका इलाज घर पर ही होगा क्योंकि परिवार ने उन्हें घर पर ही इलाज देने का फैसला किया है.' View
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।