एनशॉर्ट्स
Dharmendra Died: 2 शादी और 6 बच्चे, 13 नाती-पोतों से भरा हुआ है धर्मेंद्र का परिवार, कोई है एक्टर तो कई लाइमलाइट से कोसों दूर
बॉलीवुड के ही-मैन यानी धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. धर्मेंद्र ने अपने 6 दशक से भी ज्यादा लंबे करियर में 300 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है. धर्मेंद्र अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहते थे. धर्मेंद्र ने दो शादियां की थी और उनका कुनबा बहुत ही बड़ा है.इनमें से कुछ एक्टर हैं तो वहीं कुछ लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं. चलिए आपको भी बताते हैं कि एक्टर के परिवार में कौन-कौन है? धर्मेंद्र ने 1954 में प्रकाश कौर के संग पहली शादी की थी. इस शादी से धर्मेंद्र को 4 बच्चे हुए. धर्मेंद्र की पहली शादी से हुए बच्चों का नाम सनी देओ, बॉबी देओल, विजेता देओल और अजीता देओल है. बॉबी और सनी ने धर्मेंद्र की तरह ही एक्टिंग की राह चुनी. विजेता और अजीता लाइमलाइट से रहती हैं दूर
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।