एनशॉर्ट्स
Delhi Bomb Blast: लाल किला बम धमाके में बड़ा खुलासा! तीन कारों से होना था बड़ा आतंकी हमला, लिस्ट में थे ये शहर
दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार बम धमाके की जांच में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है. सुरक्षा एजेंसीयों के मुताबिक हमलावर सीरियल ब्लास्ट करने की फिराक में थे. इस मॉड्यूल का प्लान तीन अलग-अलग कारों में IED लगाना था. फिर वो धमाके के बाद असॉल्ट राइफलों से फायरिंग कर दहशत फैलाना चाहते थे. जांच में पता चला कि उमर उन नबी और उसके साथियों ने मिलकर इस मिशन के लिए तीन कारें खरीदी थी. इसमें हुंडई I20 शामिल थी, जिसमें विस्फोट हुआ. दूसरी कार लाल फोर्ड इकोस्पोर्ट थी, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर 0458 था. वह फरीदाबाद से बरामद हुई है. तीसरी कार मारुति ब्रेज़ा थी, जिसकी तलाश जारी है. सुरक्षा एजेंसियों ने अन्य गाड़ियों के लिए BOLO (Be On the Lookout) अलर्ट जारी किया है, क्योंकि संभावना है कि उनमें भी विस्फोटक छिपाए गए हों. जांच में पता चला कि हमलावर अमोनियम नाइट्रेट और RDX के मिश्रण का
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।