एनशॉर्ट्स
Delhi Blast Case: दिल्ली ब्लास्ट मामले में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन , कुलगाम से हिरासत में लिया गया एक और डॉक्टर
दिल्ली ब्लास्ट मामले में जैश मॉड्यूल से जुड़े आतंकी डॉक्टरों को लेकर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को एक और बड़ी कामयाबी मिली है. कश्मीर से एक और डॉक्टर को हिरासत में लिया गया है. सूत्रों के अनुसार आतंकी डॉक्टर की पहचान कुलगाम जिले के निवासी डॉ. तजामुल के रूप में हुई है. वो श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल में नौकरी कर रहा था. पुलिस ने डॉक्टर तजामुल को करण सिंह नगर से गिरफ्तार किया है. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अब डॉक्टर से गहन पूछताछ करेंगी. बता दें कि इससे पहले जम्मू कश्मीर पुलिस ने मंगलवार (11 नवंबर) को पुलवामा से एक डॉक्टर को हिरासत में लिया था, जिसकी पहचान सज्जाद अहमद मल्ला के रूप में हुई. सज्जाद मल्ला दिल्ली ब्लास्ट के मुख्य आरोपी आतंकी डॉक्टर उमर का दोस्त बताया जा रहा है. कुलगाम पुलिस ने आज बुधवार (12 नवंबर) को बताया कि प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी (जेईआई) के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई के
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।