एनशॉर्ट्स
December Film Releases: इस दिसंबर खचाखच भरे रहेंगे थिएटर्स! 'धुरंधर', 'अवतार 3' समेत रिलीज होंगी ये 11 बड़ी फिल्में
साल का आखिरी महीना दिसंबर जाते-जाते सिनेमा लवर्स को एंटरटेनमेंट का फुल डोज देता जाएगा. आने वाले महीने में हर हफ्ते थिएटर्स में एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. बॉलीवुड, साउथ के साथ-साथ हॉलीवुड की कई मोस्ट अवेटेड फिल्में भी दिसंबर 2025 में ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं. आप उनकी लिस्ट और रिलीज डेट यहां देख सकते हैं. 1. धुरंधर दिसंबर के पहले हफ्ते में ही बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड मल्टी स्टारर फिल्म 'धुरंधर' रिलीज होगी. रणवीर सिंह स्टारर ये एक्शन गैंगस्टर फिल्म 5 दिसंबर को थिएटर्स में दस्तक देने वाली है. 'धुरंधर' को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है जिसमें आर माधनव, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल भी लीड रोल में हैं. 2. अखंडा 2- तांडवम् नंदमुरी बालाकृष्ण स्टारर एक्शन-एडवेंचर तेलुगु फिल्म 'अखंडा 2- तांडवम्' भी 5 दिसंबर को पर्दे पर आएगी. बोयापति सरीनू के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।