एनशॉर्ट्स
De De Pyaar De 2 BO Day 7: अजय देवगन की फिल्म एक हफ्ते में भी नहीं वसूल पाई बजट, लेकिन ये बड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली है 'दे दे प्यार दे 2'
अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो चुका है. अच्छी शुरुआत और शानदार वीकेंड के बाद वीकडेज में इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म की कमाई में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया. चलिए यहां जानते हैं रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को 'दे दे प्यार दे 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म किया है? 'दे दे प्यार दे 2' ने रिलीज के 7वें दिन कितनी की कमाई?'दे दे प्यार दे 2' जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो फिल्म के बज को देखते हुए लग रहा था कि ये बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार नोट छापेगी. फिल्म की शुरुआत भी अच्छी हुई और क्रिटिक्स के साथ दर्शकों ने भी इस फिल्म की खूब तारीफ की. फिर फिल्म ने पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की बदौलत वीकेंड पर जमकर नोट कमाए. लेकिन फिल्म के लिए वीकडेज टेस्ट में पास होना मुश्किल
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।