एनशॉर्ट्स
Cyclone Ditwah: चक्रवात दित्वा से तबाही का खतरा! तमिलनाडु-पुडुचेरी में रेड अलर्ट, कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान
भारतीय मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि चक्रवात दित्वा का रुख अब उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी तट की तरफ हो गया है. बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में तेजी से ताकत बढ़ाते इस तूफान के कारण दोनों राज्यों में स्थिति गंभीर हो सकती है. विभाग के अनुसार यह सिस्टम वर्तमान में श्रीलंका के करीब स्थित है और तेजी से आगे बढ़ रही है. IMD के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि शुक्रवार (28 नवंबर 2025) की रात से शनिवार (29 नवंबर 2025) सुबह के बीच चक्रवात श्रीलंका के ऊपर से गुजरेगा. इसके बाद यह दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में और शक्तिशाली रूप ले सकता है. इसी कारण भारतीय तटों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है. इसके अलावा 29 नवंबर की रात तमिलनाडु के करीब पहुंचेगा. वहीं तूफ़ान दित्वा 30 नवंबर सुबह तक पुडुचेरी–कडलोर–चेन्नई के पास से गुज़रेगा. इसके बाद 30 नवंबर की रात को
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।