एनशॉर्ट्स
CPI के दिग्गज नेता के निधन से शोक की लहर, पीएम मोदी ने जताया दुख
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के दिग्गज नेता आर नल्लाकन्नू का बुधवार (25 फरवरी) को निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. चेन्नई के राजीव गांधी सरकारी अस्पताल में दोपहर दो बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. भारत में कम्युनिस्ट आंदोलन के संस्थापक के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से लेकर विभिन्न दलों के नेताओं ने गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट दी श्रद्धांजलि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज नेता आर नल्लाकन्नू के निधन को लेकर एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'नल्लाकन्नू को जमीनी स्तर से जुड़ाव और वंचितों, श्रमिकों और किसानों की आवाज उठाने के उनके प्रयासों के लिए याद किया जाएगा. समाज के हर वर्ग के लोग उनका बहुत सम्मान करते थे. उनकी सादगी भी उतनी ही सराहनीय थी. मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं.' Thiru R. Nallakannu will be remembered for
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।