एनशॉर्ट्स
CM पोस्ट की खींचतान के बीच कर्नाटक लौटे कांग्रेस विधायक, बोले- फैसला आलाकमान के हाथ
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पार्टी नेताओं से मिलने दिल्ली गए कांग्रेस के कुछ विधायकों ने मंगलवार को यहां कहा कि नेतृत्व इस मामले पर फैसला लेगा. कुछ विधायकों ने कहा कि उन्होंने आलाकमान से मुख्यमंत्री के मुद्दे पर भ्रम जल्द से जल्द खत्म करने का अनुरोध किया है, जबकि अन्य ने कहा कि वे प्रस्तावित मंत्रिमंडल फेरबदल के दौरान युवाओं या नये चेहरों को मौका देने की मांग कर रहे हैं. मुख्यमंत्री बदलने को लेकर पार्टी में संघर्ष तेज राज्य में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों के बीच सत्तारूढ़ पार्टी के भीतर शक्ति संघर्ष तेज हो गया है. 20 नवंबर को कांग्रेस सरकार के अपने पांच साल के कार्यकाल के ढाई साल पूरा होने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है, क्योंकि 2023 में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और शिवकुमार के बीच कथित ‘‘सत्ता साझेदारी’’ समझौते का दावा किया जा रहा है. सिद्धरमैया ने हाल
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।