एनशॉर्ट्स
China GJ-11 Drone: चीन ने उड़ाया ‘रहस्यमई ड्रैगन’ GJ-11! दुनिया के लिए ओपन चैलेंज, भारत के लिए है खतरा?
चीन ने अपने नए और अत्याधुनिक स्टील्थ ड्रोन GJ-11 का ताजा वीडियो जारी कर ग्लोबल लेवल पर हलचल मचा दी है. यह वीडियो चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी एयर फोर्स (PLAAF) की तरफ से शेयर किया गया है, जिसमें यह चीन के J-20 स्टील्थ फाइटर और J-16D इलेक्ट्रॉनिक अटैक जेट के साथ उड़ता नजर आ रहा है. रक्षा विशेषज्ञ इसे चीन की नई सैन्य नीति का गेम-चेंजर कदम मान रहे हैं. चीन के GJ-11 को रहस्यमई ड्रैगन या फैंटेसी ड्रैगन कहा जाता है. ये एक एडवांस Unmanned Combat Aerial Vehicle (UCAV) है. यह दुश्मन के इलाके में घुसकर गुप्त मिशन चलाने, जासूसी करने और सटीक हमले करने में सक्षम है. इस ड्रोन की उड़ान यह दिखाती है कि चीन अब पारंपरिक लड़ाकू विमानों से आगे बढ़कर मानवरहित स्टील्थ स्क्वाड्रन बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है. Official designation of the GJ-11 by the PLAAF ——玄龙(Fantasy Dragon) pic.twitter.com/R7LkehkMHN —
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।