Sports
CBSE का बोर्ड एग्जाम देने क्यों नहीं गए वैभव सूर्यवंशी? पिता ने बहुत बड़ी वजह का किया खुलासा
Why Vaibhav Suryavanshi Skips 10th Board Exam: भारत के 14 वर्षीय स्टार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने 17 फरवरी को 10वीं बोर्ड की परीक्षा देने नहीं पहुंचे थे. अब वैभव के पिता, संजीव ने खुलासा करते हुए बताया कि 14 वर्षीय स्टार क्रिकेटर ने परीक्षा क्यों नहीं दी. संजीव का कहना है कि उनके बेटे ने फैसला लिया है कि वो क्रिकेट पर ध्यान देगा और फिलहाल राजस्थान रॉयल्स के प्री-सीजन कैंप में हिस्सा ले रहे हैं. वैभव ने क्यों नहीं दिया बोर्ड एग्जाम द मिड-डे के अनुसार संजीव ने पुष्टि करके बताया कि वैभव सूर्यवंशी अभी नागपुर में हैं, जहां वो राजस्थान रॉयल्स के प्री-सीजन कैंप में अभ्यास कर रहे हैं. उन्होंने यह भी बताया कि वैभव इस साल परीक्षा नहीं देंगे, वो अगले साल दोबारा से बोर्ड एग्जाम देंगे. इसी रिपोर्ट अनुसार संजीव ने बताया कि वैभव अगर परीक्षा देने जाते, तो अपने खेल पर ध्यान नहीं लगा पाते. वैभव
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।