एनशॉर्ट्स
'Bullshit…', भारत की AI इम्पैक्ट समिट में इमैनुअल मैक्रों को किस पर आया गुस्सा, बुरी तरह बौखलाए
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने सोशल मीडिया प्लेटफर्म्स और उनके एल्गोरिजम को लेकर नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि यूजर्स को सोशल मीडिया के एल्गोरिदम के बारे में नहीं पता कि वह कैसे उन्हें गाइड करता है, जानबूझकर वह नफरत फैलाने वाले कंटेंट को यूजर्स के सामने पेश करता है. उन्होंने जोर देकर कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के सिस्टम एल्गोरिदम फ्री और पारदर्शी होने चाहिए, वरना ये लोकतांत्रिक तंत्र के लिए गंभीर खतरा हो सकते हैं. गुरुवार (19 फरवरी, 2026) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का उद्घाटन किया. इमैनुअल मैक्रों समिट में शामिल होने के लिए भारत आए हैं. 16 फरवरी को दिल्ली के भारत मंडपम में कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी और 20 फरवरी तक समिट चलेगी. मैक्रों 17 फरवरी से 20 फरवरी तक भारत के दौरे पर रहेंगे. मैक्रों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और उनके एल्गोरिदम पर जताई नाराजगीटाइम्स ऑफ इंडिया की
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।