एनशॉर्ट्स
Box Office Collection: बुधवार को फिर 'तेरे इश्क में' का बजा डंका, ‘गुस्ताख इश्क’ का हुआ बेड़ागर्क, जानें- 'जूटोपिया 2' सहित बाकी फिल्मों का हाल
बुधवार, 3 दिसंबर का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड काफ़ी दिलचस्प रहा. बॉलीवुड और साउथ, दोनों ही जगह कोई बड़ी रिलीज़ न होने के कारण, कमाई का सिलसिला काफ़ी धीमा और स्थिर रहा. हालांकि कृति सनेन और धनुष की 'तेरे इश्क में' कलेक्शन के मामले में बुधवार को भी आगे रही. वहीं गुस्ताख इश्क बुरी तरह पिट चुकी है. चलिए जानते हैं 'ज़ूटोपिया 2' और ‘120 बहादुर’ सहित बाकी फिल्मों का कैसा हाल रहा है? ‘तेरे इश्क में’ ने बुधवार को कितना किया केलक्शन? ‘तेरे इश्क में' ने सोशल मीडिया पर अच्छी रिव्यू के साथ और टिकट खिड़की पर भी अपना दबदबा बनाया हुआ है. इस इंटेंस रोमांटिक फिल्म ने पहले दिन 16 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की, और ज़्यादातर रिलीज़ की तरह हफ़्ते के बीच में गिरावट के बावजूद, पाँचवें दिन 10.25 करोड़ रुपये के साथ स्थिर रही. लेकिन बुधवार को इसकी भ कमाई गिर गई. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।