एनशॉर्ट्स
Box Office: '120 बहादुर' को देखने आ रहे खूब सारे लोग, जानें तीसरे दिन कितना कमा रही फिल्म
फरहान अख्तर की '120 बहादुर' को 'मस्ती 4' के साथ 21 नवंबर को थिएटर्स में उतारा गया और ओपनिंग डे पर ही असली घटना पर बनी ये फिल्म 'मस्ती 4' से कलेक्शन के मामले में पिछड़ गई. लेकिन दूसरे ही दिन फिल्म की कमाई में 71 प्रतिशत से ज्यादा उछाल देखने को मिला और ये फिल्म रितेश-विवेक की एडल्ट कॉमेडी फिल्म से कमाई में आगे निकल गई. फिल्म आज अपने तीसरे दिन के लिए बॉक्स ऑफिस पर बिजनेस कर रही है. तो चलिए जान लेते हैं कि दूसरे दिन उछाल के बाद फिल्म तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन कर रही है. '120 बहादुर' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन फिल्म ने ओपनिंग डे पर 2.25 करोड़ कमाए. दूसरे दिन का बिजनेस बढ़कर 3.85 करोड़ हो गया. वहीं आज यानी तीसरे दिन 3:15 बजे तक फिल्म ने 1.33 करोड़ कमाते हुए टोटल 7.43 करोड़ बटोर लिए हैं. बता दें कि सैक्निल्क पर
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।