एनशॉर्ट्स
Box Office: बॉलीवुड से साउथ तक की बड़ी फिल्मों पर भारी पड़ रही ये मूवी, मंडे को किया इतना कलेक्शन की हैरान रह गए लोग
सिनेमाघरों में इस समय बॉलीवुड से लेकर साउथ की कई बड़ी फिल्में मौजूद हैं लेकिन इन सभी फिल्मों पर एक गुजराती फिल्म ‘लालो कृष्ण सदा सहायते’ भारी पड़ रही है. जहां इस सोमवार को हक, थामा, एक दीवाने की दीवानियत और बाहुबली द एपिक लाखों में सिमट गई तो वहीं एक महीने पुरानी ‘लालो कृष्ण सदा सहायते’ ने सोमवार को बाजी मार ली और करोड़ों में कमाई की. जानते हैं ‘लालो कृष्ण सदा सहायते’ ने 32वें दिन कितना कलेक्शन किया है. ‘लालो कृष्ण सदा सहायते’ ने 32वें दिन कितनी की कमाई. ‘लालो कृष्ण सदा सहायते’ ने तीन हफ्तों तक बॉक्स ऑफिस पर घिसट घिसट कर कलेक्शन किया. लेकिन चौथे हफ्ते में इस फिल्म पर कृष्ण भगवान की ऐसी कृपा बरसी की इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल आ गया और फिर तो देखते ही देखते इसने छप्परफाड़ कारोबार कर लिया. पांचवें हफ्ते में अब फिल्म की धमाकेदार परफॉर्मेंस देख मेकर्स ही नहीं
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।