एनशॉर्ट्स
Box Office: 'प्रेडेटर बैडलैंड्स' ने 3 बॉलीवुड फिल्मों को ओपनिंग डे पर चटाई धूल, 'हक' रह गई मीलों पीछे
एक तरफ शाह बानो केस पर बनी फिल्म 'हक' रिलीज हुई तो सोशल मीडिया पर यूजर्स ने खूब बढ़िया रिव्यू दिए और कई रिव्यूवर्स ने इसे एक बढ़िया फिल्म बताया. तो दूसरी तरफ थामा-एक दीवाने की दीवानियत और बाहुबली द एपिक पहले से सिनेमाहॉल में दर्शक बटोर रही हैं. ऐसे में एक हॉलीवुड फिल्म आती है और इन सभी फिल्मों के बीच पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाल मचाने लग जाती है. इतना ही नहीं, ये सिनेमाहॉल में मौजूद लगभग सभी फिल्मों से ज्यादा कमाई भी करती है. हम बात कर रहे हैं आज ही कई भारतीय भाषाओं में रिलीज हुई भयंकर एक्शन वाली 'प्रेडेटर बैडलैंड्स' की. 'प्रेडेटर बैडलैंड्स' का ओपनिंग डे कलेक्शन भले ही जेन जी इस फिल्म फ्रेंचाइजी से ठीक से परिचित न हों, लेकिन मिलेनियल्स और उनके पहले दी जनरेशन के लोग इस फिल्म सीरीज के फैन रहे हैं. 80 के दशक में शुरू हुई इस फिल्म
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।