एनशॉर्ट्स
Box Office: 'जूटोपिया 2' को लगे पंख, श्रद्धा कपूर की आवाज आई काम, हर दिन बढ़ती जा रही कमाई
हॉलीवुड की एनिमेटेड फिल्म 'जूटोपिया 2' ने इंडियन थिएटर्स में उसी दिन एंट्री ली जिस दिन धनुष की ताबडतोड़ कमाई वाली फिल्म 'तेरे इश्क में' ने ली. सामने बड़ी फिल्म होने के बावजूद इसने अपना दर्शक वर्ग बांधकर रखा. नतीजा ये हुआ कि फिल्म की ओपनिंग ठीकठाक हुई और दूसरे दिन पहले दिन से दोगुनी कमाई भी हो गई. अब तीसरे दिन रविवार की छुट्टी पड़ रही है और फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ भी मिल रहा है. इसका असर फिल्म की कमाई में पड़ता दिख रहा है और फिल्म की कमाई तीसरे दिन भी बढ़ती दिख रही है. यहां देखिए फिल्म ने अब तक टोटल कितनी कमाई कर ली है. 'जूटोपिया 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इस फिल्म ने सैक्निल्क के मुताबिक ओपनिंग डे पर सिर्फ 1.6 करोड़ कमाए. दूसरे दिन फिल्म की कमाई तेजी से बढ़ी और ये बढ़कर 3.25 करोड़ हो गई. तीसरे दिन यानी आज 5:05
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।