एनशॉर्ट्स
Box Office: 'एक दीवाने की दीवानियत' ने बजट का 340% निकाला, अब खतरे में है 'भूल चूक माफ' का रिकॉर्ड
'एक दीवाने की दीवानियत' ने 'थामा' के साथ कदम से कदम मिलाकर कमाई जारी रखी है. 21 अक्टूबर को रिलीज हुई दोनों ही फिल्मों को दर्शक देखने के लिए उमड़े. हालांकि, शुरुआती दिनों में ही हर्षवर्धन राणे की फिल्म पिछड़ गई. इसके बावजूद कम बजट होने की वजह से ये साल की तीसरी सुपरहिट फिल्म बन चुकी है और आखिरी के कुछ दिनों में 'थामा' के लगभग बराबर कमाई भी की है. फिल्म आज अपने सेकेंड संडे के लिए बिजनेस कर रही है. तो चलिए फिल्म की कमाई जान लेते हैं. 'एक दीवाने की दीवानियत' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन मिलाप जावेरी के डायरेक्शन में बनी इस रोमांटिक फिल्म ने 10 दिनों के एक्सटेंडेड फर्स्ट वीक में 55.15 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. इसके बाद 11वें और 12वें दिन फिल्म का कलेक्शन 2.35 करोड़ और 3.15 करोड़ रहा. 13वें दिन यानी आज फिल्म ने 6:05 बजे तक 2.28 करोड़ कमाते हुए
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।