एनशॉर्ट्स
Box Office: 'एक दीवाने की दीवानियत' के नाम सबसे बड़ा रिकॉर्ड, इतना कमाकर बनी 2025 की तीसरी सुपरहिट फिल्म
'एक दीवाने की दीवानियत' बजट का दोगुना कमाकर पहले ही वीकेंड में हिट साबित हो चुकी थी. अब फिल्म को सुपरहिट का टैग भी मिल चुका है. इस साल ये टैग पाने वाली ये फिल्म हर्षवर्धन राणे की दूसरी फिल्म है. हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की इस फिल्म ने दर्शकों को खूब लुभाया. सामने 'थामा' जैसी फिल्म होने के बावजूद, हाल में ही 'बाहुबली द एपिक' रिलीज होने के बावजूद और बेहद कम बजट होने बावजूद फिल्म की कमाई सेकेंड सैटरडे को तेजी से बढ़ी है. जान लेते हैं फिल्म कितना कमा चुकी है. 'एक दीवाने की दीवानियत' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन मिलाप जावेरी के डायरेक्शन में बनी इस रोमांटिक फिल्म ने 10 दिनों के पहले एक्सटेंडेड वीक में 55.15 करोड़ रुपये कमाए. 11वें दिन फिल्म का कलेक्शन 2.35 करोड़ रहा. वहीं आज 12वें दिन 'दीवानियत' कल की कमाई को पीछे छोड़ती नजर आ रही है. फिल्म ने 6:05 बजे
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।