एनशॉर्ट्स
Border 2 teaser Out:आवाज कहां तक जानी चाहिए? लाहौर तक', पाकिस्तान को सनी देओल ने ललकारा, देखें Border 2 का टीजर
सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ साल 2026 की मच अवेटेड और पहली बड़ी रिलीज फिल्मों में से एक है. वहीं फिल्म के सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले मेकर्स ने 16 दिसंबर को विजय दिवस के मौके पर ‘बॉर्डर 2’ का देशभक्ति से भरपूर टीज़र जारी कर दिया है. 1971 के युद्ध में भारत की विजय की याद दिलाने वाले इस ऐतिहासिक दिन के मौके पर ‘बॉर्डर 2’ का टीज़र जारी कर मेकर्स ने भारतीय सैनिकों की वीरता और बलिदान को राष्ट्रव्यापी श्रद्धांजलि दी है. वहीं ‘बॉर्डर 2’ का टीजर जबरदस्त है. इसमें पाकिस्तान की ईंट से ईंट बजाने के लिए सनी देओल को फिर से जंग के मैदान में देखकर लोग एक्साइटेड हो गए हैं. बॉर्डर 2 का टीज़र जारी सनी देओल बॉर्डर 2 के पहले टीज़र में दमदार अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं. लीड स्टार कास्ट के लुक पोस्टर जारी
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।