एनशॉर्ट्स
Border 2 BO Day 38: छठे संडे फिर सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने काटा गदर, नई रिलीज फिल्मों के आगे कर डाली धांसू कमाई
अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी वॉर ड्रामा 'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार परफॉर्म किया है. दिलचस्प बात ये है कि ये फिल्म रिलीज के पांच हफ्ते पूरे होने के बाद भी थमने का नाम नहीं ले रही है और छठे वीकेंड पर इसने एक बार फिर उछाल दिखाते हुए अच्छी कमाई कर डाली है. चलिए यहां जानते हैं 'बॉर्डर 2' ने छठे संडे यानी रिलीज के 38वें दिन कितना कलेक्शन किया है? 'बॉर्डर 2' का 38वें दिन का कलेक्शन कितना रहा? 'बॉर्डर 2' ने अपनी दहाड़ से बॉक्स ऑफिस को खूब हिलाया. हालांकि इसकी कमाई में भी उतार-चढ़ाव बना रहा लेकिन ये दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही. अपने एक महीने से ज्यादा के थिएट्रिकल सफर के दौरान 'बॉर्डर 2' ने धुआंधार कमाई की है और साल की पहली सबसे बड़ी बॉलीवुड हिट भी बन चुकी है. वहीं इस दौरान कई नई फिल्में आई और चली गई
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।