एनशॉर्ट्स
Border 2 BO Day 25: चौथे मंडे फिर लाखों में सिमटी ‘बॉर्डर 2’, जानें-25 दिनों में सनी देओल की फिल्म ने कितना कमा डाला मुनाफा
सनी देओल और वरुण धवन स्टारर ज़बरदस्त वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर 2’ कई नई फिल्मों से कॉम्पिटिशन और टेलीविज़न पर बड़े क्रिकेट मैचों के डिस्ट्रैक्शन के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है. इस फ़िल्म ने सक्सेसफुली अपने दर्शकों को बनाए रखा है और ये थिएटर में लगातार चल रही है. चौथे वीकेंड पर भी इस फिल्म ने करोड़ों में कमाई की है. चलिए यहां जानते हैं ‘बॉर्डर 2’ ने चौथे मंडे को यानी रिलीज के 25वें दिन कितना कलेक्शन किया है? 'बॉर्डर 2' ने रिलीज के 25वेंदिन कितना किया कलेक्शन? सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार परफॉर्म किया है. ये फिल्म साल की अभी तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड पहले ही अपने नाम कर चुकी है. वहीं अच्छी बात ये है कि सिनेमाघरो में कई नई फिल्मों के आने के बावजूद ये बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है. हालांकि
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।