एनशॉर्ट्स
Bollywood December Releases: दिसंबर में मिलेगा एक्शन, कॉमडी और रोमांस का तगड़ा डोज! रिलीज होंगी ये 5 बॉलीवुड फिल्में
बॉलीवुड लवर्स के लिए दिसंबर का महीना बेहद स्पेशल होगा क्योंकि इस महीने एक नहीं, दो नहीं, बल्कि 5 हिंदी फिल्में थिएटर्स में रिलीज होने जा रही हैं. कॉमेडी, रोमांच और एक्शन से भरपूर ये फिल्में अलग-अलग तारीखों पर रिलीज होंगी. इस लिस्ट में रणवीर सिंह की 'धुरंधर' से लेकर कार्तिक आर्यन की 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' तक शामिल हैं. धुरंधर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ये एक्शन गैंगस्टर फिल्म 5 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी. 'धुरंधर' में आर माधवन, संजय दत्ता, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल भी अहम किरदार अदा करते दिखेंगे. रणवीर सिंह फिल्म में 20 साल छोटी एक्ट्रेस सारा अर्जुन के साथ रोमांस करते नजर आएंगे. किस किसको प्यार करूं 2 'किस किसको प्यार करूं 2' से कपिल शर्मा बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।
Leave a Reply