एनशॉर्ट्स
‘BJP चुनाव इसलिए जीतती है क्योंकि…’, बिहार में ऐतिहासिक चुनावी नतीजे आने पर बोले पीएम मोदी
बिहार में विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने 202 सीटों पर प्रचंड जीत हासिल की है. एनडीए की यह जीत बेहद अहम मानी जा रही है. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (17 नवंबर, 2025) को रामनाथ गोयनका लेक्चर 2025 को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा चुनाव इसलिए जीतती है, क्योंकि वह 24×7 जनता के विकास और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव के नतीजों ने एक बार फिर यह सबक दिया है कि भारत की जनता की आकांक्षाएं और महत्त्वाकांक्षाएं बहुत ऊंची हैं. आज देश की जनता सिर्फ उन राजनीतिक दलों पर विश्वास करती हैं, जिनकी नीयत साफ हो, जो जनता की आशाओं को पूरा करें और विकास को प्राथमिकता दें. आंकड़ों से जानें नीतीश सरकार के नेतृत्व में बिहार में बदलाव की स्थिति इंस्टिट्यूट ऑफ पॉपुलेशन साइंस के 2020 की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2005 से पहले बिहार
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।