एनशॉर्ट्स
Birthday Special: न कभी एक्टिंग सीखी न ही दिया स्क्रीन टेस्ट, फिर भी सेलिना जेटली ऐसे बन गईं पॉपुलर एक्ट्रेस
साल 2003 में फिल्म 'जानशीन' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस सेलिना जेटली फिल्मी पर्दे से दूर हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से कनेक्ट रहती हैं. एक्टिंग से दूर सेलिना सोशल मीडिया पर अपनी मधुर आवाज से फैंस को हैरान करती रहती हैं. वे शौकिया तौर पर गाने गाती हैं. 24 नवंबर को अभिनेत्री 43वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी. सेलिना जेटली के बारे मेंसेलिना जेटली आर्मी बैकग्राउंड से आती हैं. उनके पिता, मां और इकलौते भाई भारतीय सेना का हिस्सा रहे हैं. उनके पिता, कर्नल वी.के. जेटली और उनकी मां, मीता जेटली, दोनों ने ही भारतीय सेना में अपना योगदान दिया है. सेलिना भी अपने परिवार की छठी पीढ़ी की विरासत को आगे बढ़ाते हुए आर्मी का हिस्सा बनना चाहती थी लेकिन किस्मत ने उन्हें फिल्मों में ला दिया. सैन्य बैकग्राउंड की छाप सेलिना के व्यक्तित्व और विचार पर आज भी देखने के लिए मिलती है. खासकर,
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।