एनशॉर्ट्स
Bihar elections 2025: 'सिर्फ मुसलमानों का काम नहीं…', AIMIM की जीत पर क्या बोल गए मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
बिहार विधानसभा चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (AIMIM) ने शानदार प्रदर्शन कर 5 सीटों पर जीत हासिल की है. इस पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बयान दिया है. उन्होंने IANS को एक दिए एक इंटरव्यू में कहा, ''AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार चुनाव में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया. वह पिछले कुछ समय से सीमांचल में खास भूमिका निभा रहे हैं. हालांकि, भाजपा को रोकना सिर्फ़ मुसलमानों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि खुद को धर्मनिरपेक्ष कहने वाली पार्टियों की भी जिम्मेदारी है कि वे भाजपा को रोकें.'' बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम बताते हैं कि सीमांचल अब AIMIM का स्थायी और मजबूत राजनीतिक आधार बन चुका है. राज्य की 243 सीटों में पार्टी ने केवल 25 जगह मैदान में उतरकर भी 5 सीटों पर जीत दर्ज की. यह आंकड़ा छोटा लग सकता है, लेकिन इसका महत्व
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।