एनशॉर्ट्स
Bihar Election 2025 Phases 1: बिहार विधानसभा चुनाव पर टिकी दुनिया की नजर, 7 देशों के 16 प्रतिनिधि पहुंचे पटना
बिहार में गुरुवार (6 नवंबर, 2025) को विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग चल रही है. चुनाव से पहले भारतीय चुनाव आयोग (ECI) के अंतरराष्ट्रीय चुनाव आगंतुक कार्यक्रम (IEVP) के तहत सात देशों के 16 प्रतिनिधियों ने पटना पहुंचकर बिहार चुनाव के पहले चरण के लिए व्यवस्था देखी. वोटिंग के लिए आयोग की व्यवस्था देखने के लिए इंडोनेशिया, कोलंबिया, फिलीपींस, फ्रांस, बेल्जियम, दक्षिण अफ्रीका और थाईलैंड के प्रतिनिधि आए. आईईवीपी 2025 का उद्घाटन सत्र मंगलवार को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट( IIIDEM) में आयोजित किया गया था. इस सत्र में सात देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी 16 प्रतिनिधियों ने भाग लिया. इन सात देशों के 16 प्रतिभागियों से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त विवेक जोशी ने बातचीत की. बातचीत के दौरान उन्हें भारत के सुदृढ़ चुनावी ढांचे की जानकारी दी. इसके साथ ही इन प्रतिनिधियों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM)
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।