एनशॉर्ट्स
Bihar CM Oath Taking Ceremony: शपथ से पहले नीतीश कुमार ने जेब से निकाली कौन सी पर्ची, जानें इसमें क्या?
नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. गुरुवार (20 नवंबर, 2025) को पटना के गांधी मैदान में उन्होंने शपथ ली. उस वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के सीएम योगी आदित्यानथ समेत एनडीए के सभी दिग्गज नेता स्टेज पर मौजूद थे. स्टेज पर शपथ से पहले नीतीश कुमार एक महिला अधिकारी से बात करते और अपनी जेब से एक पर्ची निकालते नजर आए. सोशल मीडिया पर यह वीडिया आते ही लोगों में उत्सुकता है कि आखिर उस पर्ची में क्या था. वीडियो में देखा गया कि महिला अधिकारी उनके पास आती हैं, एक फाइल में रखे कागज उन्हें दिखाती हैं और फिर नीतीश कुमार भी अपनी पॉकेट से पर्ची निकालकर अधिकारी की पर्ची से मिलाते हैं और फिर पर्ची वापस अपनी जेब में रख लेते हैं. इस दौरान वह महिला अधिकारी को बुलाकर
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।