एनशॉर्ट्स
Bihar Assembly Election Result 2025: सांसें अटका देने वाले मुकाबले! इन पांच सीटों पर जीत-हार का अंतर 1,000 वोट से भी कम
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA ने इस बार ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, जबकि महागठबंधन को करारी शिकस्त मिली है. इसी बीच 5 ऐसी विधानसभा सीटें भी रही हैं, जहां हार-जीत का अंतर बेहद कम रहा है. इसमें सबसे पहला नाम संदेश विधानसभा सीट का है, जहां जेडीयू के राधा चरण साह ने सिर्फ 27 वोटों के बेहद मामूली अंतर से जीत दर्ज की है. उन्हें 80,598 वोट मिले, जबकि उनके विरोधी आरजेडी के दीपू सिंह को 80,571 वोट मिले. अगिआंव विधानसभा में बीजेपी के महेश पासवान ने सिर्फ 95 मतों से जीत हासिल की है. महेश पासवान को 69,412 वोट मिले, जबकि उनके विरोधी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (मुक्ति) के उम्मीदवार शिव प्रकाश रंजन 69,317 वोटों के साथ बेहद नजदीक रहे हैं. फारबिसगंज में काफी क्लोज फाइटइसके अलावा तीसरा जबरदस्त मुकाबला फारबिसगंज विधानसभा सीट पर देखने को मिला, जहां कांग्रेस के उम्मीदवार मनोज विश्वास ने 221 वोटों के अंतर
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।