एनशॉर्ट्स
Bengaluru Traffic: ‘सबसे खराब ट्रैफिक, पुलिसवाले निकम्मे…’, बेंगलुरु की सड़क पर जाम में फंसे यूपी के सपा सांसद भड़के
बेंगलुरु की ट्रैफिक समस्या आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन चुकी है, जिसने कई लोगों की योजनाओं को पूरी तरह से बिगाड़ा है. अब इस बार समाजवादी पार्टी के एक सांसद राजीव राय इसका शिकार बने हैं. दरअसल, सांसद राजीव राय संसद के शीतकालीन सत्र में भाग लेने के लिए दिल्ली रवानगी की अपनी तय फ्लाइट पकड़ने के लिए निकले थे, लेकिन इसके पहले वे कई घंटों तक बेंगलुरु के सड़कों पर फंसे रहे. उत्तर प्रदेश के घोसी से सांसद राजीव राय को अपनी फ्लाइट छूटने का डर था, इसलिए उन्होंने इस समस्या से निजात पाने के लिए बेंगलुरु पुलिस से संपर्क करने की भी कोशिश की, लेकिन उन्होंने दावा है कि बेंगलुरु पुलिस से उनकी कॉल का कोई जवाब नहीं मिला. उन्होंने आरोप लगाया कि भारी ट्रैफिक जाम को संभालने के लिए बेंगलुरु की सड़क पर एक भी ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था. सपा सांसद ने सोशल मीडिया
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।