BCCI ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के विजय हजारे ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण क्यों नहीं किया? रविचंद्रन अश्विन ने बताया कारण

एनशॉर्ट्स
BCCI ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के विजय हजारे ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण क्यों नहीं किया? रविचंद्रन अश्विन ने बताया कारण
भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा बुधवार को विजय हजारे ट्रॉफी मैच में खेलने उतरे. विराट ने दिल्ली के लिए शतक लगाया तो रोहित ने मुंबई के लिए शतक जड़ा. हालांकि, फैंस इन दोनों स्टार खिलाड़ियों के मैच टीवी या मोबाइल पर लाइव नहीं देख सके. दरअसल, बीसीसीआई ने इन दोनों दिग्गजों के मैच का प्रसारण ही नहीं किया. इसे लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. इस बीच पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इसका कारण बताया है. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बताया है कि आखिर बीसीसीआई ने रोहित और विराट वाले मैच का लाइव प्रसारण क्यों नहीं किया. अश्विन ने कहा, "हर कोई रोहित और विराट को खेलते देखना चाहता है. अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर जारी होते ही घरेलू कैलेंडर भी जारी कर दिया जाता है. इसके बाद बीसीसीआई प्रसारक किस मैच को दिखाना है, यह तय करती है.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

