एनशॉर्ट्स
BCCI ने अचानक बदला टीम इंडिया का शेड्यूल, अब दिसंबर में इस टीम से होगी टी20 सीरीज
भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दिसंबर में बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज खेलनी थी, जिसे रद्द करने का फैसला किया गया. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने दिसंबर में ही नई सीरीज की योजना बना ली है. बता दें कि टीम इंडिया वर्ल्ड कप खिताब जीतने के बाद बांग्लादेश के खिलाफ पहली सीरीज खेलने वाली थी, लेकिन वहां मौजूद हालात को देखते हुए बोर्ड ने इसे कैंसिल करने का फैसला किया. RevSportz की रिपोर्ट के अनुसार भारत और श्रीलंका के बीच 21 से 30 दिसंबर के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. सीरीज के सभी मैच 2 वेन्यू (विशाखापट्टनम और तिरुवनंतपुरम) पर खेले जाएंगे. सीरीज के पहले 2 मुकाबले एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम और बचे 3 मैच ग्रीनफ़ील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे. भारत और बांग्लादेश को 3 वनडे और इतने ही मैचों की टी20 सीरीज खेलनी थी, ये आईसीसी फ्यूचर टूर प्रोग्राम का हिस्सा थी. सीरीज के मैच कोलकाता और
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।