एनशॉर्ट्स
Baramati Plane Crash: अजित पवार प्लेन क्रैश मामले में बड़ी कार्रवाई, DGCA ने VSR वेंचर्स के चार विमानों पर लगाई रोक
बारामती में 28 जनवरी 2026 को हुए लियरजेट 45 (Learjet 45) विमान हादसे के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने कड़ा कदम उठाया है. DGCA ने मेसर्स वीएसआर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड का विशेष सुरक्षा ऑडिट कराने के बाद कंपनी के चार लियरजेट 40/45 विमानों को तत्काल प्रभाव से ग्राउंड कर दिया है. यह फैसला बारामती में 28 जनवरी को हुए विमान हादसे के बाद लिया गया. इसमें वीएसआर वेंचर्स के लियरजेट 45 के क्रैश होने से महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित पांच लोगों की मौत हो गई थी. उड़ान सुरक्षा- फ्लाइट ऑपरेशंस से जुड़ी कई खामियां मिली हैं DGCA द्वारा जारी प्रेस नोट के मुताबिक, बहु-विषयक ऑडिट टीम को एयरवर्थनेस (विमान योग्यता), उड़ान सुरक्षा और फ्लाइट ऑपरेशंस से जुड़े स्वीकृत नियमों के पालन में कई गंभीर खामियां मिलीं. ऑडिट में रखरखाव प्रक्रियाओं में भी कमियां सामने आई हैं. इन्हीं अनियमितताओं को देखते हुए DGCA ने पंजीकरण संख्या VT-VRA, VT-VRS,
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।