एनशॉर्ट्स
Bappi Lahiri Birth Anniversary: 19 साल की उम्र में बने म्यूजिक डायरेक्टर, 'डिस्को किंग ऑफ इंडिया' का मिला खिताब
हिंदी सिनेमा के मशहूर सिंगर और म्यूजिशियन बप्पी लाहिरी को डिस्को किंग के नाम से आज भी जाना जाता है. उनके संगीत की डिस्को बीट और जिंदादिल आवाज ने संगीत उद्योग और हिंदी सिनेमा में अपनी अमिट छाप छोड़ी है. बंगाली सिनेमा से अपने करियर को शुरू कर उन्होंने हिंदी सिनेमा में छोटी सी उम्र में अपनी पहचान बना ली थी. 27 नवंबर को बप्पी लाहिरी की जयंती है. कम ही लोग जानते हैं कि बप्पी लाहिरी का असली नाम अलोकेश लाहिरी था. 27 नवंबर 1952 को जन्मे बप्पी दा ने 15 फरवरी 2022 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया. बप्पी दा को 1970-80-90 के दशक में बॉलीवुड में डिस्को बीट्स की बाढ़ लाने का श्रेय जाता है. उन्हें इसी वजह से डिस्को किंग ऑफ इंडिया का नाम भी मिला. विरासत में मिला था संगीतबप्पी दा ने हिन्दी, बांग्ला और दक्षिण भारतीय भाषाओं में 5000 से ज्यादा गाने कंपोज किए.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।