0 1 min 2 hrs
B&W: ट्रंप अब दुनिया के तमाम देशों को वर्ल्ड वॉर की आग में झोंकना चाहते हैं?
World
B&W: ट्रंप अब दुनिया के तमाम देशों को वर्ल्ड वॉर की आग में झोंकना चाहते हैं?
आज सबसे पहले आपको बताएंगे कि कैसे अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप अब दुनिया के तमाम देशों को भड़काकर वर्ल्ड वॉर की आग में झोंकना चाहते हैं? इसे और ज्यादा भड़काने के लिए उन्होंने इस आग में कच्चा तेल डालना शुरू कर दिया है. वो चाहते हैं कि दुनिया के तमाम देश इस जंग में कूद पड़ें. फिलहाल ट्रंप की स्थिति ऐसी हो गई है कि उनकी चारों तरफ आलोचना हो रही है. अब दुनिया में कोई देश उनका खुलकर साथ नहीं दे रहा है. बल्कि तमाम देश उनसे दूरी बना रहे हैं. या उनकी मांग को ठुकरा रहे हैं. अमेरिका में उनके खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं. और जब दुनिया में कोई उनकी तारीफ नहीं कर रहा तो ट्रंप खुुद बताने लगे कि वो कितने महान हैं. उन्होंने अपने मुंह से अपनी शेखी बघारना, अपने हाथ से अपनी पीठ थपथपाना और अपनी तारीफों के पुल बांधना शुरू कर दिया.

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.