एनशॉर्ट्स
Bahubali The Epic BO Day 5: 'बाहुबली: द एपिक' उड़ा रही गर्दा, 5वें दिन राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म को भी नहीं बख्शा, जानें-5 दिनों का टोटल कलेक्शन
प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया स्टारर 'बाहुबली: द एपिक' 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस एडिट वर्जन की शुरुआत अच्छी हुई थी और इसने ओपनिंग वीकेंड पर भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया. लेकिन वीकडेज में एंट्री करते ही इसकी कमाई को करारा झटका लगा है. जानते हैं 'बाहुबली: द एपिक' ने रिलीज के 5वे दिन यानी मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है? 'बाहुबली: द एपिक' ने 5वें दिन कितनी की कमाई? 'बाहुबली: द एपिक' की कमाई में सोमवार से गिरावट देखी जा रही है. हालांकि इस फिल्म ने मजबूत शुरुआत की थी. गुरुवार के प्रीमियर शो से इसने 1.15 करोड़ रुपये और शुक्रवार को 9.65 करोड़ रुपये कमाए थे. इसके बाद दूसरे दिन शनिवार को इसकी कमाई 7.25 करोड़ रुपये रही. फिर रविवार को 'बाहुबली: द एपिक' ने 6.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.हालांकि, चौथे दिन (सोमवार) को ये फिल्म मंदी का
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।